ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी ....

- पत्थरबाज़ी के बाद ट्रेन के अंदर दहशत वाला माहौल  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

अमृतसर से दिल्ली जा रही बंदे भारत एक्सप्रेस गाड़ी पर आज फगवाड़ा गोराया के मध्य पत्थरबाजी कर ट्रेन को नुकसान पहुंचाया गया है। जिस कारण गाड़ी में मौजूद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया है।RPF व GRP ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पंजाब के जिला कपूरथला की सब डिवीज़न फगवाड़ा के नजदीक वंदे भारत ट्रेन पर आज सुबह पत्थरबाज़ी की घटना घटी है। हालांकि यह पत्थरबाज़ी की घटना बच्चों द्वारा शरारत के तौर पर की गई है या फिर किसी शरारती तत्व द्वारा दहशत बनाने के लिए की गई। इस बारे में कोई खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पत्थरबाज़ी के बाद ट्रेन के अंदर दहशत वाला माहौल जरूर बन गया था।  

मिली ज़ानकारी के अनुसार ट्रेन के सी -3 कोच पर पथराव किया गया है जिसमें दो विंडोपैन के शीशे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए है। यह ज़ानकारी ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री द्वारा ही दी गई है। ट्रेन के सी-3 कोच में यात्रा कर रही गुरुग्राम की रहने वाली पूनम कालड़ा और डाली ठुकराल ने बताया कि जैसे ही वह फगवाड़ा से दिल्ली हेतु वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस में बैठी तो उनके पास वाली सीट के पास जोरदार आवाज सुनाई दी।  

उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए तो किसी को कुछ भी पता नहीं चला कि क्या हुआ है। लेकिन बाद में जब गहनता से सारे मामले की जांच की गई तो पाया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सी-3 कोच को बाहर से अज्ञात व्यक्तियों ने पत्थर मारे है।  

No comments