कंगना रनौत को थप्पड़ मारने का मामला ---- कपूरथला में किसानो ने किया प्रदर्शन ....
- कुलविंदर कौर के हक में भारतीय किसानो यूनियन कादिये ने DC और SSP को दिया मांग पत्र
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
भारतीय किसान यूनियन कादिया की और से भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ हुए कारवाई के रोष में भारतीय किसान यूनियन कादिया की और से कपूरथला के प्रशासनिक कैंपलेक्स में प्रदर्शन किया गया और कपूरथला के DC तथा SSP को एक ज्ञापन देकर कुलविंदर कौर के खिलाफ की गई पुलिस कारवाई को रद्द करने की मांग की है।
वहीँ किसान यूनियन के सेकड़ो नेताओ और समर्थको ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में एकत्र होक प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई।
किसान यूनियन कादिया के प्रधान जसबीर सिंह ने कहा कि कंगना रनौत और उसके निजी सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कंगना रनौत दवारा किसानों के खिलाफ बोले गए अपशब्दों के चलते ही यह घटनाक्रम हुआ है।
















No comments