ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की नगदी और सामान चोरी, CCTV में कैद ....

- चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर CCTV के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव परवेज नगर में एक घर को अज्ञात नकाबपोश चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए की नगदी और सामान चोरी किया है। हालाँकि चोर घर में लगे CCTV में भी कैद हो गए है। घटना बारे जब मलिक को सुबह मालूम होने पर थाना कोतवाली पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद थाना कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI अशोक कुमार ने करते हुए बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है।  

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार भूपिंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह वासी गांव परवेज नगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मई की सुबह लगभग 5 बजे जब उठे तो उनके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने अपने पड़ोसी जगतार सिंह को आवाज लगाकर दरवाजा खोलना के लिए कहा। जब उसने दरवाजा खोला तो देखा कि हमारे घर का मैन गेट भी खुला हुआ था। और दूसरे कमरे में देखा तो साथ वाले कमरे मे अलमारियां तथा सारा सामान बिखरा हुआ था।   

पीड़ित ने यह भी बताया कि उनके घर में अज्ञात चोर छत के ऊपर मोंटी के दरवाजे से दाखिल हुए। और चोरो ने दो मोबाइल फोन, सवा लाख रुपए कैश, 2 जेंट्स और एक लेडिस घड़ी चुरा कर ले गए है। पीड़ित ने यह भी बताया कि चोर जाते हुए उनके घर में खड़ी दो बाइक तथा एक कार की चाबियां भी अपने साथ ले गए। हालाँकि घर में लगे CCTV कैमरा में 4 चोर दिखाई दे रहे हैं। जिन्होंने कपड़े से अपना मुंह ढका हुआ है।  

दूसरी तरफ थाना कोतवाली पुलिस ने पीड़ित भूपिंदर सिंह की शिकायत पर धारा 457, 380 IPC के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI अशोक कुमार ने की है।   

No comments