ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के विरसा विहार में 3 लेयर सुरक्षा के बीच दो क्षेत्रो की EVM मशीने, कल सुबह होगी गिनती .....

- आसपास का 500 मीटर का क्षेत्र सील, 30 CCTV कैमरे और 100 सुरक्षा कर्मी किये तैनात  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

लोकसभा चुनावों में 1 जून को हुए मतदान के बाद उमीदवारो की किस्मत EVM में बंद हो गई है। जिसके बाद चुनाव आयोग की हिदायतों पर EVM को जिला प्रशासन ने 3 लेयर सुरक्षा में कपूरथला के विरसा विहार परिसर में बने स्ट्रांग रूम में रखी गई है। और कल 4 जून को सुबह गिनती भी शुरू हो जायगी। इस सुरक्षा में विरसा विहार और स्ट्रांग रूम में लगे लगभग 30 CCTV केमरो दवारा निगरानी की जा रही है। वहीँ केमरो की के लिए LED स्क्रीन सहित एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसमे 24 घंटे कर्मी तैनात है। इसकी जानकारी SDM इरविन कौर ने दी है।  

बता दे की कपूरथला तथा सुलतानपुर लोधी की सभी EVM को विरसा विहार परिसर में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिसके चलते आसपास का 500 मीटर का क्षेत्र पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसकी जानकारी DSP सब डिवीज़न हरप्रीत सिंह ने देते हुए बताया कि इस सुरक्षा में पंजाब पुलिस और पैरामिलिट्री फ़ोर्स के लगभग 100 कर्मी तैनात किये है। और यह सुरक्षा 3 लेयर में तैनात की है। वहीँ इस क्षेत्र में आने जाने वाले लोगों को बिना ID प्रूफ दिखाये जाने की इजाजत नहीं है।   

बता दे कि प्रदेश में बेशक पिछले चुनावो के मुक़ाबले पोलिंग प्रतिशत में गिरावट आई है। लेकिन देखा जाये तो भीषण गर्मी के चलते महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं से अधिक वोट डालने में अपनी भूमिका निभाई है। कपूरथला जिलें की चारों सीटों के अधीन आने वाले कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ तथा फगवाड़ा में महिलाओं ने वोट डालने में अधिक रुचि दिखाई। श्री खडूर साहिब सीट के लिए मैदान में उतरे 27 प्रत्याशियों के भाग्य का नतीजा कल 4 जून को सामने आ जायगा।   

बता दे कि कपूरथला जिलें में 57.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जिसमें कपूरथला में 194 पोलिंग बूथों पर 148414 वोटरों ने मतदान किया था। जिनमें पुरुषों ने 57.71 प्रतिशत तो महिलाओं ने 59.65 प्रतिशत वोटें डाल कर पुरषों को मतदान करने में पिछाड़ दिया। इसी तरह सुल्तानपुर लोधी में भी 149159 वोटरों ने वोटिंग की। इस ब्लाक में भी पुरुषों ने मतदान करने के लिए अधिक उत्साह नही दिखाया। पुरुषों ने 58.58 तो महिलाओं ने 62.83 प्रतिशत वोट डालें। फगवाड़ा में पुरुषों ने 55.56 तथा महिलाओं ने 58.77 प्रतिशत वोट डाले। वही भुलत्थ में भी कुछ इसी तरह की स्थिति बनी रही। जहां पर पुरुषों ने 48.73 और महिलाओं ने 54.86 प्रतिशत मतदान किया।]जबकि  वर्ष 2019 में हुई लोकसभा चुनावों में भी महिलाओं ने ही बाजी मारी थी।   

- चुनावो में 70 प्रतिशत पार का नारा रहा अधूरा --- 

बता दे कि लगभग दो माह से अधिक समय से जिला प्रशासन की ओर से स्वीप एक्टिविटीज करवाते हुए जिलें में 70 प्रतिशत वोट का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। रोजाना नए नए थीम के जरिए वोटरों को वोट डालने के महत्तव समझाया जाता रहा। बावजूद इसके वोटरों ने गर्मी के चलते मतदान में रूचि कम दिखाई है। जिसके चलते जिलें में 57.13 प्रतिशत वोटिंग हुई। जोकि पिछले वर्ष से लगभग 3 प्रतिशत कम हुई है। और जिला प्रशासन निर्धारित लक्ष्य के पास नही पहुंच सका।  


No comments