कपूरथला में CASO ऑपरेशन के दौरान पहुंचे ADGP वर्मा, 275 संदिग्ध राउंडअप ....
- नशे के लिए बदनाम 11 हॉटस्पॉट क्षेत्र सील, 400 पुलिस कर्मचारी तैनात
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान आज सुबह से के 11 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को सील कर CASO ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसमें विशेष तौर पर ADGP शिवकुमार वर्मा भी पहुंचे है। उन्होंने बताया कि देर शाम तक चलने वाले सर्च ऑपरेशन दौरान पूरे जिले में अभी तक 275 संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। और उनसे जो भी रिकवरी होगी। उसके आधार पर नशा तस्करों पर मामले भी दर्ज किए जाएंगे।
बता दें कि पंजाब सरकार तथा डीजीपी पंजाब के आदेशों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में CASO ऑपरेशन चलाये जा रहे है। कपूरथला जिले में भी नशा तस्करों के खिलाफ चल रही मुहिम में CASO ऑपरेशन निरंतर जारी है। जिसके तहत नशा तस्करी के लिए बदनाम क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर अपराधिक तत्वों तथा नशा तस्करों के घरो में भी जांच की जाती है।
इसी क्रम में आज जिले के 11 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पूरा क्षेत्र सील कर CASO ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जिसके लिए लगभग 400 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं इस मौके पर पहुंचे विशेष तौर पर पहुंचे एडीजीपी शिवकुमार वर्मा भी पहुंचे हैं। ADGP वर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि दोपहर तक पूरे जिले में 275 संदिघ्ध लोगों को काबू किया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। CASO ऑपरेशन सुबह शुरू किया गया था और देर शाम तक जारी रहेगा। इसमें जो भी रिकवरी होगी उसके आधार पर तस्करो पर केस दर्ज किये जायँगे।
वहीं उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में जो लोग लम्बे समय से नशे के धंधे से मजबूरन जुड़े हुए हैं। और उनके पास अन्य कोई काम नहीं है। उनकी पहचान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी प्रयास किया जा रहे हैं।
















No comments