ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला की पुड्डा कॉलोनी में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश ....

- पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शवग्रह में रखवाया, पहचान के लिए जाँच शुरू   

- SHO बोले मानसिक परेशान था, गर्मी से मौत होने की आशंका   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब डिवीज़न सुलतानपुर लोधी के अर्बन एस्टेट पुड्डा कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। जिसको सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने क़ब्ज़े में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है। और उसकी पहचान के लिए जाँच की जा रही है। इसकी पुष्टि थाना सुलतानपुर लोधी एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि मृतक की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस टीम दवारा मामले की की जा रही है।  

जानकारी अनुसार अर्बन एस्टेट पुड्डा कॉलोनी में पार्क के नजदीक मोके पर पहुंचे ASI जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अर्बन एस्टेट पुड्डा कॉलोनी के पार्क के पास अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है | उनकी टीम ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्ज़े में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल सुलतानपुर लोधी के शवगृह में रखवा दिया है। और आसपास पूछताछ की जा रही है।  

दूसरी तरफ एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने कहा कि हर पहलू पर बारीकी के साथ जांच पड़ताल जारी है। प्राथमिक जाँच में यह भी मालूम हुआ है कि उक्त व्यक्ति मानसिक बीमार था और पहले भी इस क्षेत्र में घूमता देखा गया है। उक्त की उम्र लगभग 45 - 50 ेवर्ष की लगती है। और अंदाजा लगाया जा रहा है कि गर्मी के चलते इसकी मौत हुई है। वहीँ मृतक व्यक्ति  की पहचान के लिए पुलिस टीम काम कर रही है। 72 घंटे तक अगर कोई पहचान नहीं होती तो अगली कार्रवाई की जाएगी।

No comments