ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला सबडिवीजन में CASO ऑपरेशन के दौरान महिला सहित 4 तस्कर काबू ....

- अवैध शराब सहित 50 ग्राम हेरोइन बरामद, चारो आरोपिओ के खिलाफ संबंधित थानो में FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिले में चलाए गए CASO ऑपरेशन के दौरान नशा तस्करो पर की गई कार्यवाही के चलते कपूरथला सबडिवीजन में एक महिला सहित चार आरोपियों को काबू किया गया है। जिनके पास से अवैध शराब सहित 50 ग्राम हेरोइन भी बरामद हुई है। इसकी जानकारी DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने देते हुए बताया कि आरोपिओ के खिलाफ संबंधित थाना में केस दर्ज भी कर लिए गए है।  

DSP सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने देते हुए बताया कि SSP वत्सला गुप्ता के निर्देशों पर नशा तस्करी की रोकथाम के लिए जिले में चलाए CASO ऑपरेशन के तहत कार्रवाही करते हुए जसवीर सिंह उर्फ झीता वासी मोहल्ला हाथीखाना को काबू कर 18 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है।   

इसी तरह हरजिंदर कौर उर्फ जिंदर वासी मोहल्ला किलेवाला को एक्टिवा स्कूटी सहित काबू किया। जिसके कब्जे से 27 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। वहीं मुक्खा सिंह वासी गांव नवां पिंड भट्‌ठे को काबू कर 6 हजार मिली लीटर अवैध शराब बरामद की है। जोकि एक मारपीट के मामले में भी वांछित था।  

इसी क्रम में हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन वासी गांव हबीबवाल बेगोवाल को काबू कर उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक्साइज व NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किये गए है।  

No comments