ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking --- कपूरथला के एक घर में लगी आग, फायर ब्रिगेड टीम का रेस्क्यू जारी .....

- लक्ष्मी नगर में एक घर में बने गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, हजारों रुपए का नुकसान 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के अमृतसर रोड पर स्थित लक्ष्मी नगर के एक घर में आज देर शाम अचानक आग लग गई है। जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अनुमान है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र की बिजली की सप्लाई बंद कर दो फायर गाड़िओ दवारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।  

फायर ब्रिगेड ऑफिस के ऑपरेटर जसविंदर ने बताया कि शाम 6:23 मिनट पर उन्हें मोहल्ला लक्समी नगर वासी अजय कुमार ने सूचना दी कि क्षेत्र लक्ष्मी नगर के एक घर में आग लगी हुई है। जिसके तुरंत बाद फायर बिर्गेड की दो गाड़ियां टीम सहित मौके पर पहुंच गई और उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क कर क्षेत्र की बिजली की सप्लाई बंद करवा कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फायर बिर्गेड के फायर अधिकारी हरप्रीत सिंह और सुरिंदर मोहन शर्मा की टीम दवारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि उक्त घर में किसी ने कबाड़ का गोदाम बना रखा था और इसमें अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। जिसमें घर में पड़ा हजारों रुपए सामान जल कर खाक हो गया है। समाचार लिखे जाने तक फायर बिर्गेड की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था। फिलहाल इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है और आग को आगे बढ़ने से भी रोक लिया गया है।  

No comments