कपूरथला में फूड सेफ्टी टीम की कार्यवाही ---- फास्टफूड दुकानों से तेल के 10 सैंपल भरे ...
- दुकानदरों को दी हिदायत -- एक ही तेल का बार-बार प्रयोग न करें
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में खाने पीने और फास्टफूड की दुकानों और रेहडिओ पर फूड सेफ्टी टीम ने कार्यवाही करते हुए खाना पकाने के तेल के 10 सैंपल भरे है।
जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग का फूड सेफ्टी विंग समय-समय पर खाद्य पदार्थों की जांच करता है ताकि लोगों के स्वास्थ्य को कोई नुकसान न हो। इसी क्रम में कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर अभिनव त्रिखा के आदेशों और सिविल सर्जन कपूरथला डॉ. सुरिंदरपाल कौर के निर्देशों के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रभजोत कौर ने कपूरथला शहर की विभिन्न फूड दुकानों से इस्तेमाल किए जा रहे तेल के 10 सैंपल भरे है। जिनको जाँच के लिए लेबोटरी में भेज दिए है।
फूड सेफ्टी ऑफिसर प्रभजोत कौर ने कहा कि एक ही तेल में बार-बार चीजें तलने से तेल के कई गुण बदल जाते हैं। और कई बीमारियां हो जाती हैं। उन्होंने खाद्य पदार्थ विक्रेताओं से एक ही तेल का बार-बार उपयोग न करने की अपील की है।















No comments