ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत ...

- थाना सुभानपुर में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सुभानपुर पशुमंडी के नजदीक एक बाइक सवार युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारने की घटना घटी है। घटना मे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी ASI सुरेंद्र कुमार ने करते हुए बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए सुभानपुर थाने के ASI सुखविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई है।  मामले की जांच दौरान उसके परिवार की तलाश कर मृतक के पिता सरवन सिंह को मौके पर बुलाया गया।  

जिन्होंने अपने मृत बेटे की पहचान सैदोवाल वासी हरजीत सिंह के रूप में की है। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में रखवा दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

No comments