ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मुख्य डाकघर में विश्व खूनदान दिवस पर केम्प का आयोजन .....

 - सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग से 26 लोगो ने किया खूनदान   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

विश्व खून दान दिवस पर कपूरथला मुख्य डाकघर में सिविल अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के सहयोग से खून दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 26  खून दानिओ ने खूनदान किया। इस मोके पर डाक अधीक्षक संजीव कुमार चुघ सभी को प्रोत्साहित किया और कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में खून दान से बढ़कर कोई दान नहीं है।   

इस खून दान शिविर के आयोजन में ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. शिल्पा एवं उनकी टीम का सहयोग सराहनीय था। इसमें डाक विभाग के कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर कर हिस्सा लिया और शिविर में 26 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। ब्लड डोनेट करने वाले कर्मचारियों को डाक अधीक्षक संजीव कुमार चुघ और इंस्पेक्टर पोस्ट ऑफिस अमन मेहता  द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए।  

इस अवसर पर दिनेश कुमार पोस्टमास्टर कपूरथला मुख्य डाकघर के साथ अन्य डाकघर के कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर डाक अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा की रक्तदान महादान है। इसे कोई भी किसी को दे सकता है, एवं उनका ब्लड किसी के जीवन की रक्षा कर सकता है। इसलिए सभी स्वस्थ लोगों को समय अंतराल में ब्लड डोनेट करते रहना चाहिए। अंत में उन्होंने सभी रक्तदाता एवं सिविल हॉस्पिटल कपूरथला ब्लड बैंक से आई मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया गया।  

इसी तरह विश्व खून दान दिवस पर ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के प्रधान सुकेत गुप्ता ने 54 वीं बारी खूनदान किया जिनको SMO डॉ. संदीप धवन ने सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने बताया कि हर वेयक्ति को जीवन में खून दान करना चाहिए। एक यूनिट खून से 5 लोगो की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा की सेहत विभाग की ओर से विश्व खूनदान दिवस को हर साल मनाया जाता हैं और लोगो को खूनदान करने के लिए प्रेरित किया जाता हैं।  

No comments