ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को किया काबू ....

- एक पिस्तौल, 2 मैगजिन, 16 जिंदा रौंद, 6 खोल, एक मोबाइल फोन व एक ट्रेक्टर बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव आहली कलां में उस समय लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा हो गया। जब एक व्यक्ति गांव में किसी अपराधिक मनसूबे की पूर्ति के लिए सरेआम पिस्तौल से फायर कर रहा था। इस दौरान उसने अपने ट्रेक्टर के देखने वाले शीशे में भी खुद ही फायर किया है। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना कबीरपुर पुलिस को दी। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत गांव में पहुंची और पिस्तौल से फायर कर रहे व्यक्ति को काबू कर लिया।  

पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल, 2 मैगजिन, 16 जिंदा रौंद, 6 खोल, एक मोबाइल फोन व एक ट्रेक्टर बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 336 आईपीसी व आर्मज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पता लगा रहा है कि वह गांव में फायरिंग क्यों कर रहा था।  

SHO लखविंदर सिंह थिंद ने बताया कि एएसआई जरनैल सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना कबीरपुर से हुसैनपुर बूले की तरफ गश्त करते हुए जा रहे थे। जब पुलिस टीम टी-प्वाइंट हुसैनपुर बूले के समीप पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि गुरजंट सिंह उर्फ जंटू निवासी गांव आहली कलां अपने किसी अपराधिक मनसूबे की पूर्ति के लिए सरेआम पिस्तौल से फायर कर रहा है। जिसे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।  

उसने किसी गलत मकसद की पूर्ति के लिए अपने ट्रेक्टर के देखने वाले शीशे में भी खुद फायर किया है। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ धारा 336 आईपीसी व आर्मज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल, 2 मैगजिन, 16 जिंदा रौंद, 6 खोल, एक मोबाइल फोन व एक ट्रेक्टर बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

No comments