कपूरथला मॉडर्न जेल में सर्च अभियान में मिला प्रतिबंधित सामान .....
- अज्ञात समेत दो हवालातियों के खिलाफ दो अलग अलग FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला मॉडर्न जेल में लगातार कैदियों व हवालातियों के कब्जे से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जेल प्रबंधन के जेल के अंदर कैदियों व हवालातियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने के दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे है। अभी बीते दिन जेल प्रबंधन को चेकिंग दौरान अलग-अलग बैरकों से दो मोबाइल फोन सिम समेत बैटरी बरामद हुआ है।
वहीँ अब फिर से जेल प्रबंधन दवारा तलाशी अभियान के दौरान अलग-अलग बैरकों से 3 मोबाइल फोन, तीन चार्जर, एक हैडफोन, एक अडाप्टर व एक डाटा केबल बरामद हुआ है। इनमें से एक चार्जर, एक हैडफोन, एक अडाप्टर व एक डाटा केबल हवालाती के कब्जे से बरामद हुआ है। जबकि 3 मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी व दो चार्जर लावारिस हालत में मिले है। जेल प्रबंधन ने सभी सामान को कब्जे में लेकर इसकी थाना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात समेत दो हवालातियों के खिलाफ दो अलग अलग FIR दर्ज की है।
पहला मामला में जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट कमलजीत सिंह ने बताया कि वह सीआरपीएफ टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को वार्ड नं.8 के कमरा नं. 10 में बंद हवालाती जगप्रीत सिंह उर्फ जग्गू निवासी नजदीक पुलिस करियाना स्टोर बंबिया जालंधर के कब्जे से एक चार्जर, एक हैडफोन, एक अडाप्टर व एक डाटा केबल बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने उक्त सारा सामान कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी हवालाती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
दूसरे मामले में जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट विक्रम ने बताया कि वह जेल गार्द व CRPF टीम के साथ कैदियों व हवालातियों की बैरकों में चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को अलग-अलग बैरकों से तीन मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी व दो चार्जर लावारिस हालत में बरामद हुए। जेल प्रबंधन ने तीनों मोबाइल फोन व अन्य सामान को कब्जे में लेकर इसकी सूचना जेल के उच्चाधिकारियों व थाना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।















No comments