कपूरथला में एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या .....
- पत्नी से उसका तलाक के बाद डिप्रेशन में रहता था
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग पर स्थित गांव नवां पिंड गेटवाला में एक व्यक्ति ने पंखे की हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर है। घटना की सुचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के शव को कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और मृतक के रिश्तेदार के बयान पर धारा 174 की कार्रवाही की गई है।
जानकारी अनुसार मृतक की पहचान सुखदेव सिंह वासी गांव नवां पिंड गेटवाला के रुप में हुई है। मृतक के जीजा पलविंदर सिंह ने पुलिस को दिए गए ब्यान में बताया कि सुखदेव सिंह घर में अकेला रहता था। उसके भाई विदेश में है। हालाँकि की उसके आत्महत्या करने के कारन का पता नहीं लगा है।
SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी अनुसार सुखदेव सिंह का कुछ समय पहले विवाह हुआ था। लेकिन उसकी पत्नी से उसका तलाक हो गया। इसी वजह से वह डिप्रेशन में रहता था। और घर में भी अकेला था। अनुमान है कि इसी डिप्रेशन के चलते उसने आत्महत्या कर ली है।
वही मामले की जांच कर रहे थाना कोतवाली SHO पलविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मृत के शव को कब्जे में ले लिया तथा मृतक के जीजा पलविंदर सिंह के ब्यानों पर धारा 174 की कार्रवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया।















No comments