ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने 2 चोरो को किया काबू ---

- आरोपियों के कब्जे से एक ट्राली, पानी वाले 3 इंजन, एक कस्सी, एक पल्ली, लोहे की तार 2 बल्लियां बरामद   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना कबीरपुर पुलिस ने गांव आहली कलां व गामेवाल के किसानों की हवेली व खेतों से ट्राली, पानी के इंजन, पंखा व फ्लेक्सवाल समेत बैंड सहित अन्य सामान चोरी करने वाले दो चोरों को काबू किया है। जिनके खिलाफ धारा 379 व 411 IPC के तहत FIR भी दर्ज की गई है। वहीँ काबू किये आरोपियों के कब्जे से एक ट्राली, पानी वाले 3 इंजन, एक कस्सी, एक पल्ली, लोहे की तार 2 बल्लियां बरामद की है। और उन्हें माननीय अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासें होने की संभावना है।

जानकारी अनुसार पलविंदर सिंह वासी गांव आहली कलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसने अपनी गांव की हवेली में शैड बना रखी है। शैड में कंबाइन, ट्राली व अन्य औजार रखे हुए है। बीती 6 जून को सुबह जब वह हवेली में आया तो देखा कि हवेली में खड़ी ट्राली जिस पर जाली लगी हुई थी, उसे कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। उसने अपने तौर पर ट्राली का काफी तलाश की। मगर कोई सुराग नहीं मिला है। बाद उसे पता चला है कि जोगिंदर सिंह पुत्र बिशन सिंह वासी गांव आहली कलां की मालकी जमीन से पानी वाला इंजन कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है।   

इसी तरह गज्जन सिंह पुत्र अमर सिंह वासी गांव आहली कलां द्वारा ठेके पर ली हुई जमीन से पानी वाला इंजन और भूपिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी गांव लोधीवाल की गामेवाल जमीन से भी पानी वाला इंजन, पंखा व फ्लेक्सवाल समेत बैंड सहित अन्य सामान अज्ञात चोर चोरी करके ले गए है। इसके अलावा गांव में और भी चोरियां हुई है।  

हमें अब पता चला है कि यह चोरियां सुखदेव सिंह उर्फ राजू व चंदू वासी गांव आहली कलां ने की है। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत थाना कबीरपुर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 379 व 411 IPC के तहत FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने एक ट्राली, पानी वाले 3 इंजन, एक कस्सी, एक पल्ली, लोहे की तार 2 बल्लियां बरामद की है।

No comments