ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में शार्ट सर्कट से घर को लगी आग, फ्रिज टीवी समेत घर का सामान हुआ राख ...

- पीड़ित की मां की जान मुशकिल से बची, आसपास के लोगों ने मिल कर पाया आग पर काबू   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सबडिवीजन सुल्तानपुर लोधी के गांव जैनपुर में बिजली का शार्ट सर्कट होने से रंग का काम करने वाले एक पेटर के घर को अचानक आग लग गई, जिससे फ्रिज, टीवी, बैंड, सोफे, कपड़ें एवं घर का सारा सामन जल राख हो गया। 

आग की वजह से घर के बर्तन तक भी आग से पिंघल कर बरबाद हो गए। आपकी घटना का पता लगता ही आस पास के लोगों ने मिल कर आग कर काबू पाया लेकिन तब तक हजारों रुपए का सामान राख के ढेर में तबदील हो चुका था।  

जानकारी अनुसार गांव जैनपुर वासी पेटर का काम करने वाले हरजिंदर सिंह के घर में देर रात लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई जिससे घर में पड़ा टीवी, फ्रिज, बर्तन, कपड़े व तमाम कीमती समान बुरी तरह जल गया। हालाकि आग की भनक लगने पर आस पास के लोगों ने बड़ी मुशकिल से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। इस आग की चपेट में पेटर की मां भी आ गई थी लेकिन लोगों ने काफी मशकत से उसे सकुशल बचा लिया।  

घटना बारे जानकारी देते हुए दलित परिवार से संबंधित पीड़ित युवक हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह गांव जैनपुर में रहते है और पेटर का काम करता है। उनका घर वाल्मीकि मोहल्ले में श्री गुरुद्वारा साहिब के साथ बिलकुल सटा हुआ है। घर तंग होने की वजह से वह रात को सोने के लिए पिछवाडे चले जाते है और घर में अकेली उनकी बजुर्ग मां थी। रात के करीब 12 बजे अचानक उनके घर में आग लग गई, जिसमें घर का सारा सामान जल गया है। फ्रिज, टीवी, कीमती समान एवं पेटी में रखे कपड़े तकआग की भेंट चढ़ गए है। माना जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है।  

हरजिंदर सिंह की पत्नी ने बताया कि वह निर्धन परिवार है और पहले ही बड़ी मुशकिल से घर का रोटी पानी चलाते थे। आग से उनका सब कुछ जल कर राख की ढेरी में तबदील हो गया है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन एवं डिप्टी कमिशनर से परिवार की मदद की गुहार लगाई गई है। पीडित महिला का कहना है कि घर में कोई साबित बर्तन भी नही बचा है, जिससे उनके लिए चूल्हा जलाना भी मुशकिल हो गया है। छोटे छोटे बच्चों के लिए कुछ नही बचा है।  

No comments