ब्रेकिंग न्यूज़

भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा को लेकर प्रतिमाएं कपूरथला पहुंची --- सेकड़ो श्रद्धालुओं ने की किया भव्य स्वागत ...

 - कल 29 जून को श्री महारानी साहिबा मंदिर से निकलेगी विशाल रथयात्रा   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

इस्कॉन मंदिर कपूरथला की ओर से 29 जून दिन शनिवार को शहर में निकाली जा रही भव्य रथ यात्रा के सबंध में 45 दिनों से लगातार संध्या फेरियां निकाली जा रही है। संध्या फेरियों का श्रद्धालुओं की ओर से प्रत्येक घर में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जा रहा है। रथ यात्रा को लेकर शहर निवासियों का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि रथ यात्रा के उपलक्ष्य में भगवान जी की प्रतिमाएं कपूरथला में शुक्रवार सायं पहुंच गई। जिनका स्वागत डीसी चौंक के समीप इस्कॉन मंदिर प्रबंधकों व श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ किया गया।  

प्रबंधकों ने शहर निवासियों व आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह भगवान के दर्शन करना चाहे तो इस्कॉन मंदिर में आकर कर सकते है। इस सबंध में शनिवार को भव्य रथ यात्रा सायं 5 बजे मंदिर प्रांगण से आरंभ होगी।  

इस्कॉन कपूरथला के संचालक नीरज अग्रवाल ने बताया कि इससे पूर्व मंदिर प्रांगण में दिन शनिवार की प्रात 5 बजे मंगला आरती, सुबह 7:15 बजे श्रृंगार आरती, सुबह 7:30 बजे गुरु वंदना, सुबह 8 बजे हरि कथा की जाएगी। सुबह 10 बजे भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा। दोपहर 12 बजे भोग आरती की जाएगी। दोपहर 12:15 बजे भगवान की भव्य आरतियां की जाएगी। वहीं दोपहर 3:30 बजे पाहंडी उत्सव मनाया जाएगा।  

शाम 5 बजे प्राचीन श्री रानी साहिबा मंदिर अमृतसर रोड भव्य रथ यात्रा आरंभ किया जाएगा, जोकि शहर के विभिन्न क्षेत्रों, मुख्य बाजारों से होते हुए वापिस मंदिर परिसर पहुंच कर संपन्न होगी। रात्रि 9.30 बजे भोग उपरांत शयन आरती की जाएगी।  

30 जून दिन रविवार की सुबह 5 बजे मंगला आरती की जाएगी। सुबह 7:15 बजे श्रृंगार आरती, सुबह 7.30 बजे गुरु वंदना, सुबह 8 बजे हरि कथा तथा 11 बजे भगवान की विदाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि भंडारा दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक मंदिर में चलेगा। 

No comments