कपूरथला में इनोवा और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत ....
- सड़क सुरक्षा फोर्स ने लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में कांजली रोड पर एक तेजरफ्तार इनोवा कार और बाइक में टक्कर होने की खबर है। जिसमें घायल बाइक सवार को सड़क सुरक्षा फ़ोर्स की टीम ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। लेकिन जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। और मृतक के पारिवारिक सदस्यों के ब्यान दर्ज किये जा रहे है। मृतक युवक की पहचान 22 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह वासी गांव शालापुर (शाहकोट) के रुप में हुई है। जो कांजली रोड पर एक फार्म हाउस में बतौर सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी करता था।
एसएचओ संजीवन सिंह केअनुसार बताया कि मृतक युवक इंदरजीत सिंह करीब एक-डेढ़ माह से कांजली रोड पर स्थित एक फार्म हाउस में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता था। सुबह वह किसी काम से बाइक पर गांव कांजली की तरफ जा रहा था। जब वह गांव कांजली के मोड़ के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला।
दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सुभानपुर रोड पर खड़ी सड़क सुरक्षा फोर्स ने लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब उन्हें दुर्घटना सबंधी सूचना मिली तो वह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया। तभी उन्हें पता चला कि युवक को टक्कर मारने वाला गाड़ी चालक पुलिस मुलाजिम है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।















No comments