कपूरथला में एक धार्मिक स्थल के नजदीक मिला युवक का शव ...
- मृतक की दाहिनी बाजू पर हिंदी में लिखा हुआ "बग्गा"
- सिटी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की शुरू, पहचान के लिए आसपास की क्षेत्र में पूछताछ जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला शहर के बाहरी क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल के नजदीक आज सुबह एक युवक का शव सड़क किनारे मिला है। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर तथा सिटी थाना पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सिटी थाना SHO संजीवन जस्वाल ने करते हुए बताया कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया गया है।
वहीं SHO संजीवन जस्वाल ने बताया कि मृतक के पास से उसकी पहचान के लिए कुछ नहीं मिला है। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक दाहिनी बाजू पर हिंदी में "बग्गा" लिखा हुआ है।
सिटी थाना SHO सजीवन जस्वाल ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि बक्करखाना चौक से बाईपास की तरफ जाते हुए एक धार्मिक स्थल के नजदीक सड़क किनारे झाड़िओ में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद सिटी थाना पुलसि और PCR टीम ने मोके पर पहुँच शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के जिसमे पर नीली टीशर्ट और ब्राउन पहनी है। उसकी उम्र लागबहग 30- 32 वर्ष की लगती है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए सब्भी थानों में अलर्ट जारी कर सूचना दे दी गई है। वहीँ घटनास्थल के मजदीक पूछताछ की जा रही है।















No comments