ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक आढ़ती पर फायरिंग, जख्मी ....

- तीन बाइक सवार बदमाशों ने ढिलवां रोड पर एक फार्म हाउस के नजदीक वारदात को दिया अंजाम, सुभानपुर पुलिस जांच में जुटी   

- आढ़ती के बेटे के बयान पर थाना सुभानपुर में FIR दर्ज   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के कस्बा नडाला की दाना मंडी से देर रात घर जा रहे आढ़ती पर तीन अज्ञात बाइक सवार बदमाशों दवारा फायरिंग करने की खबर है। फायरिंग में आढ़ती गंभीर जख्मी हो जमीन पर गिर गया। जिसके बाद घायल आढ़ती को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। DSP भुलत्थ सुरिंदर पाल ने बताया कि आढ़तिया के बेटे के बयान पर थाना सुभानपुर में वि​भिन्न धाराओं के तहत एक आरोपी के ​खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV केमेरे खंगाले जा रहे है। जिसमे कुछ बाइक सवार संदिघ्ध दिख रहे है। पुलिस की जांच कई कोणों पर चल रही है। 

थाना सुभानपुर पुलिस को दिए बयान में आढ़ती के बेटे जसपिंदरजीत सिंह वासी गांव मिर्जापुर ने बताया कि वह अपने पिता लखविंदर सिंह मल्ली के साथ आढ़त की दुकान व खेतीबाड़ी करता है। उसके पिता की आढ़त की दुकान दमूलिया दाना मंडी नडाला में है। उसके पिता शनिवार को रोजाना की तरह मंडी गए थे और रात करीब सवा आठ बजे बाइक पर घर  वापस गांव मिर्जापुर घर लौट रहे थे। वह भी उस समय मंडी में ही था और उनके जाने के बाद अलग बाइक पर घर जा रहा था।  

जब वह नडाला से ढिलवां रोड ​स्थित दलजीत फार्म हाउस से कुछ पीछे पहुंचा तो उसके पिता सड़क किनारे जमीन पर जख्मी हालत में गिरे पड़े थे और उनके खून बह रहा था। उसने अपने पिता से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि उसके बाइक के पीछे एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्य​क्ति आए और उनके पास आते ही एक व्यक्ति ने उनको गोली मार दी। जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े।    

जसविंदरजीत सिंह ने बताया कि उसने तुरंत वाहन का प्रबंध के अपने पिता को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डाक्टरों की ओर से उनका इलाज किया जा रहा है। उसने बताया कि उसके पिता को गोली मारने के पीछे की रंजिश यह है कि उनका एक केस गांव माडल टाउन वासी हरदेव सिंह उर्फ बौना से चल रहा था, क्योंकि हमने बोली के दौरान उसकी जमीन ले ली थी। उन्हें शक है कि उसके पिता को गोली हरदेव सिंह उर्फ बौना वगैरह ने मारी है या फिर किसी और से रंजिश के तहत मरवाई है।   

जसपिंदरजीत ने यह भी बताया कि उसके पिता इस समय बेहोशी की हालत में हैं और बयान देने की ​स्थिति में नहीं हैं। उसके पिता पर जान से मार देने की नियत से गोली मारी गई है।  

वहीँ थाना सुभानपुर एसएचओ कंवरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी आढ़ती​ल लखविंदर सिंह जालंधर के निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर हर कोण से जांच शुरू कर दी है।  

No comments