कपूरथला में एक मिस्त्री ने पंखे से फंदा लगा की आत्महत्या ....
- पत्नी और बच्चों के मायके जाने से था परेशान
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव झल्ल ठीकरीवाल में एक युवक ने घर में पंखे से रस्सी बांध आत्महत्या कर ली है। थाना कोतवाली पुलिस ने सूचना मिलते ही मृतक का शव कब्जे में लेकर पिता के ब्यानों पर धारा 174 की कार्रवाही की है।
मृतक की पहचान निक्कू राम वासी गांव झल्ल ठीकरीवाल मूल वासी बिहार के रुप में हुई है। मृतक के पिता अजय कुमार ने बताया कि उसका बेटा मिस्त्री का काम करता था। कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी बच्चों सहित मायके चली गई। पत्नी व बच्चों के जाने के बाद वह परेशान रहने लगा। कल जब वह काम से लौटा तो उसके बेटे ने पंखे से रस्सी बांध कर फंदा लगाया हुआ था।
थाना कोतवाली SHO पलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस ने मृतक के पिता के ब्यानों पर धारा 174 की कार्रवाही करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा कर वारिसों के हवाले कर दिया है।

.jpeg)













No comments