कपूरथला के एक घर में दिवार तोड़ चोर घुसे, लाखो के गहने चोरी ....
- पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर तलाश की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव सिधवां दोनां के एक घर में अज्ञात चोरों ने खेत के रास्ते से आकर घर के कमरे की दीवार तोड़ कर अंदर घुसकर लाखो रुपए के गहने, नगदी व मोबाइल फोन चोरी करने की खबर है। घर के मालिक को चोरी का पता चला तो उसने अपने तौर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। मगर कोई सुराग नहीं मिला। वहीँ घटना की शिकायत थाना सदर पुलिस को देने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। जिसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI भूपिंदर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे है और चोरों की तलाश की जा रही है। जुटी हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार पीड़ित सुखदेव सिंह वासी गांव सिधवां दोनां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिन वह परिवार समेत एक कमरे में सोए हुए थे। उनके घर के पीछे खेत है। देर रात अज्ञात चोरों ने खेत के रास्ते आकर उनके घर के कमरे की दीवार तोड़ दी और अंदर घुस कर पेटी व अलमारी से सोने के गहने व नगदी चोरी कर ली। जब उन्हें चोरी का पता चला तो उन्होंने सामान की अच्छी तरह से जांच की तो पता चला कि घर से 1.85 लाख रुपए की नगदी, करीब 10 तोले सोना व एक मोबाइल फोन चोरो ने चोरी किया था।
उन्होंने पहले तो अपने तौर पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया। मगर कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 457, 380 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है। जाँच अधिकारी ASI भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है। घर के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे है।















No comments