ब्रेकिंग न्यूज़

नरेंद्र मोदी का सेशन 3.0 शुरू --- प्रधानमंत्री पद की ली शपथ ....

- नए चेहरों के साथ कई पुराने चेहरे भी मंत्रिमंडल में होंगे शामिल, राजनाथ सिंह, अमित शाह, गडकरी को अहम मंत्रिमंडल  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली    

नरेंद्र मोदी ने आज अपने 3.0 सेशन की शुरुआत करते हुए तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। वह नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे PM बन गए हैं। जहाँ मोदी ने परधानमंत्री पद की शपथ ली वहीँ उनके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने भी शपथ ली है। 

कयास हैं कि मोदी के साथ करीब 63 मंत्री शपथ ले सकते हैं। राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे हुए है। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शपथ ग्रहण समारोह में दिखे है। 

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए। सुबह मोदी ने अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग भी की थी।  

No comments