कपूरथला पुलिस ने अवैध शराब बना रहे वयक्ति को किया काबू, 150 किलो लाहन सहित भट्ठी बरामद ...
- थाना सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच की शुरू
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना सदर पुलिस ने गांव सिधवां दोना में छापेमारी कर एक घर में देसी शराब तैयार कर रहे एक आरोपी को काबू किया है। जिसके कब्जे से टीम को 150 किलो लाहन, 5 बोतल अवैध शराब, भट्ठी का सामान, एक सिलेंडर, दो लोहे के पीपा, एक प्लास्टिक पाइप, गैस चूल्हा समेत रेगुलेटर बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जाँच शुरू कर दी है।
सदर थाना SHO मुकेश कुमार ने बताया कि ASI भूपिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव सैदोवाल मौजूद थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि सेवा राम वासी गांव सिधवां दोना अपने घर में देसी शराब तैयार कर रहा है। यदि अभी उसके घर में रेड की जाए तो उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा सकता है।
पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरंत आरोपी के घर में छापेमारी कर उसे काबू कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस टीम को 150 किलो लाहन, 5 बोतल अवैध शराब, भट्ठी का सामान, एक सिलेंडर, दो लोहे के पीपा, एक प्लास्टिक पाइप, गैस चूल्हा समेत रेगुलेटर बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी सेवा राम के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।















No comments