लोकसभा चुनाव खत्म होते ही उपचुनाव की हुई घोषणा ... ??
- पंजाब के जालंधर वेस्ट सेट सहित सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को होंगे चुनाव
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
देश में लोकसभा चुनाव के समाप्त होते ही अब उपचुनाव चुनाव होने जा रहे है। यह चुनाव अब खाली हुई विधानसभा की सीटों पर होने है। इसके तहत यह उपचुनाव 7 राज्यो की 13 विधानसभा सीटों पर 10 जुलाई को होंगे।
जिसमे पंजाब के एक मात्र विधानसभा क्षेत्र जालंधर वेस्ट में भी चुनाव होने है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया कि जालंधर वेस्ट (एससी) उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
वहीँ जालंधर वेस्ट हलके से AAP के विधायक रहे शीतल अंगुराल ने उप चुनावों की घोषणा होते ही लाइव होकर पंजाब सरकार पर भड़ास निकाली है। अंगुराल ने कहा- पंजाब की पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं। लेकिन सरकार सिर्फ जालंधर वेस्ट सीट पर उप चुनाव करवा रही है। बाकी किसी भी सीट के विधायक का इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया हैं। अंगुराल ने कहा- इससे पता चलता है कि सरकार किन नीतियों पर काम कर रही है। अंगुराल ने कहा- मेरे इलाके के लोग फिर से तैयार हैं सच और झूठ की लड़ाई के लिए। उन्हें उप चुनाव में अपनी स्थिति का पता चल जाएगा।
सिबिन सी दवारा जारी आदेश अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जून होगी। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी। जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून है। वहीँ मतदान 10 जुलाई को होगा और 13 जुलाई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सोमवार को जालंधर जिले में चुनाव संहिता लागू हो गई है। यह संहिता 15 जुलाई को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

















No comments