कपूरथला में श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, धार्मिक स्थल पर जा रहे थे श्रद्धालु ....
- दो बच्चों समेत 10 जख्मी, एक की मौत
- गांव कांजली के नजदीक टायर फटने से पास हुआ हादसा, अमृतसर के मेहता से नकोदर जा रहे थे श्रद्धालु
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के गांव कांजली के नजदीक देर शाम एक छोटा हाथी पलटने की खबर है। जिस हादसे में 10 लोगो के जख्मी होने और एक व्यक्ति मौत हो गई है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात ड्यूटी डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं के अनुसार वह गांव अमृतसर के क्षेत्र मेहता से कुछ श्रद्धालु छोटे हाथी पर सवार होकर नकोदर के एक धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे थे। जिनका रास्ते में गांव कांजली के नजदीक टायर फटने से हादसा ही गया।
उन्होंने बताया कि जब वह कांजली गांव के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी का टायर फट गया। जिससे छोटा हाथी अचानक पलट गया। इस हादसे में 2 छोटे बच्चों सहित 11 लोग घायल हुए है। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया |
डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि घायल मनजोत सिंह (23) पुत्र मंगल सिंह वासी मेहता की इलाज के दौरान मौत हो गई और अन्य 10 लोगों का इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।















No comments