ब्रेकिंग न्यूज़

जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां 2 की मौत ....

 - फायरिंग से पांच लोग जख्मी जिनमें 4 की हालत नाजुक, 40 वर्ष पहले हुआ था जमीन का बटवारा  

खबरनामा इंडिया, संदीप भोला। अमृतसर            

पंजाब के अमृतसर के गांव काकर त्रिन में 40 साल पहले बांटी गई जमीन को लेकर आज दो गुटों में फायरिंग होने की खबर है। जिसमें जमीन पर काम कर रहे 2 व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 5 लोग जख़्मी हुए हैं। घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। वहीं 4 घायलों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जबकि एक का इलाज लोपोके में चल रहा है। 

पीड़ित पक्ष के अनुसार 40 साल पहले जमीन का बंटवारा हुआ था। आज आरोपियों ने जमीन पर हल चला दिया। जिसके बाद पीड़ित पक्ष बातचीत करने के लिए गया। लेकिन आरोपियों ने नाजायज हथियार निकाल लिए और अंधा-धुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। उनके दो साथियों बलवंत सिंह और गुरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 बुरी तरह से जख़्मी हो गए हैं।  

5 घायलो को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया। चार की हालत गंभीर होने के बाद उन्हें अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। परिवार ने मांग की है कि उन पर दो दर्जन के करीब लोगो ने दोनाली व पिस्टलों के साथ हमला किया गया है। सभी के पास हथियार थे। यह नाजायज हथियार कहां से आया, इसकी जांच होनी चाहिए। 

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके को सील कर खोल इकट्‌ठे किए जा रहे हैं। जांच अधिकारी ASI भुपिंदर सिंह ने कहा कि शुरुआती इलाज के बाद घायलों के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस ने परिवार व चश्मदीदों के बयानों लेकर जांच शुरू कर दी है।  

No comments