ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी की नई केबिनेट में पंजाब के नेता को मिलेगी जगह .... ??

- लोकसभा चुनावो में भाजपा ने पंजाब में कोई सीट नहीं ली, बिट्टू बन सकते है रेल राज्य मंत्री    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली    

देश में हुए लोकसभा चुनावो में NDA को मिले बहुमत के बाद एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है। वहीँ इन चुनावो में पंजाब से BJP को एक भी सीट नहीं मिली है। और राज्यसभा में भी पंजाब से BJP की कोई सीट नहीं है। इसके बावजूद लुधियाना से BJP उम्मीदवार रहे रवनीत सिंह बिट्टू को कैबिनेट में जगह मिलने की चर्चा जारी है। इस बारे में एक मीडिया हॉउस से वार्ता दौरान बिट्टू ने खुद मंत्री बनने की पुष्टि की है। 

बता दे कि रवनीत बिट्‌टू ने मंत्री बनने की बात कन्फर्म करते हुए भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। बिट्टू ने बताया कि पीएम ने कहा कि सभी सांसद एक जैसे हैं। सब ईमानदारी से काम करें। सूत्रों की माने तो रेल राज्य मंत्री की जुम्मेवारी बिट्टू को दी जा सकती है।  

वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार रहे हरदीप सिंह पुरी को इस बार सिख चेहरे के तौर पर कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। पुरी 2019 का चुनाव हार गए थे। जिसके बाद उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया था। माना जा रहा है कि वह 2024 में भी कैबिनेट का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन वह यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

No comments