पंजाब में CISF महिला जवान के पक्ष में किसान संगठनो का प्रदर्शन, इंसाफ मार्च निकाला .....
- नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को मारा था थप्पड़
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को थप्पड मारने के मामले में पंजाब के किसान संगठनो ने मोहाली में महिला CISF जवान कुलविंदर कौर के पक्ष में प्रदर्शन किया है। समाचार लिखे जाने तक किसान मोहाली के गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में इकट्ठा होकर DC ऑफिस में ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं।
वहीँ किसानो की मांग हैं कि महिला जवान कुलविंदर कौर के खिलाफ दर्ज किया केस वापस लिया जाए और उसे जल्द बहाल किया जाए। इसके लिए वह मुख्यमंत्री के नाम मोहाली की DCआशिका जैन को अपना ज्ञापन सौंपेंगे।
किसान संगठनों की तरफ से मिडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि CISF जवान कुलविंदर कौर के पक्ष में यह धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर 35 में प्रेसवार्ता कर पंजाब के DGP गौरव यादव से मुलाकात की थी।
उन्होंने दर्ज किए गए मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी। लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से यह मुकदमा रद्द नहीं किया गया है। इस कारण किसान आज मोहाली में प्रदर्शन कर रहे हैं। अब वह CM के नाम पर ज्ञापन देकर आगे की अपनी रणनीति का ऐलान करेंगे।















No comments