कपूरथला में कार अनियंत्रित होकर धोबी घाट में जा घुसी, एक बुजुर्ग की मौत ...
- धार्मिक स्थल से माथा टेक कर वापिस लोट रहे थे बाबा बकाला वासी कार सवार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में अमृतसर रोड पर एक कार अनियंत्रित होने के बाद धोभी घाट के तालाब में घुसने की खबर है। इस हादसे में एक बजुर्ग की मौत भी हुई है। बताया जा रहा है कि उक्त कार सवार एक धार्मिक मेले से माथा टेक कर वापिस आ रहे थे। कार में 4 लोड सवार थे। घटना के बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया है। जहाँ एक बजुर्ग की मौत हो गई है।
जानकारी अनुसार बाबा बकाला के गांव दुलो नगल वासी एक स्विफ्ट कार ( PB-02-CT-7703 ) में कपूरथला के एक धार्मिक स्थल पर माथा पर टेक कर वापिस जा रहे थे। अमृतसर मार्ग पर जा रहे थे। तभी जम्मू पैलेस की तरफ से आते हुए उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सामने ही बने धोबी घाट में घुस गई।
जिससे कार बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गई और उस में सवार दो महिलाएं और दो पुरुष बुरी तरह घायल हो गए। जिनमे राजविंदर सिंह और उसकी पत्नी अमरजीत कौर, गुरप्रीत कौर हरभजन सिंह वासी गांव दूलो नंगल है। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहा इलाज के दौरान एक 65 वर्षीय बुजुर्ग हरभजन सिंह की मौत हो गई है। अन्य लोगो को प्राथमिक इलाज के बाद रैफर कर दिया गया है। घटना के बाद सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।















No comments