कपूरथला में काला कच्छा गैंग सक्रिय ... पुलिस ने वांटेड नोटिस जारी कर 50 हजार के इनाम की घोषणा ...
- कुछ दिन पहले क्रोकरी गोदाम में हुई चोरी की घटना की CCTV में कैद हुए थे कच्चा गेंग के सदस्य
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में लूटपाट और चोरी की घटनाओ में काला कच्छा गैंग की सक्रियता को देखते हुए जिला पुलिस ने एक वांटेड नोटिस जारी किया है। जिसमे इस गैंग से संबंधित सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की गई है। इसकी पुष्टि DSP फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने करते हुए बताया कि हाल ही में हुई कुछ घटनाओ में इस गैंग की शामूलियत होने के संकेत है। और इस गेंग को काबू करने के बाद कई लूटपाट तथा चोरी की घटनाओं को सुलझाया जा सकता है।
बता दे कि बीते दिनों कपूरथला की सबडिवीजन फगवाड़ा में एक क्रोकरी गोदाम में एक बुलेट बाइक तथा एक्टिवा चोरी की घटना घटी थी। और घटनास्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरो की फुटेज से मालूम हुआ था कि कच्छा और बनियान में घूम रहे कुछ संदिग्ध लोग CCTV में कैद हुए थे। जिनकी तलाश में जिला पुलिस लगी हुई है। वही सूत्रों की माने तो इस काला कच्छा गैंग द्वारा जिले में कई जगह लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिए जाने की संभावना है। हालांकि अभी तक काला कच्चा गैंग तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इसी लिए यह वांटेड नोटिस जारी किया गया है।
वहीं इस गैंग की सक्रियता को देखते हुए जिला पुलिस ने जनता से भी सहयोग की मांग की है। और एक वांटेड नोटिस जारी कर काला कच्छा गैंग के संबंध में सूचना देने वाले को 50000 रुपए का रिवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की है। इस बारे DSP फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने बताया कि कि गैंग से संबंधित सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।















No comments