कपूरथला जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में एक कर्मचारी ने पंखे से लगाया फंदा, मौत ....
- कम्प्यूटर की तारो से फंदा बनाकर किया सुसाइड, पुलिस जाँच में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स की चौथी मंजिल पर शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी दवारा देर शाम पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने की खबर है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर टीम सहित पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन हरप्रीत सिंह ने मामले की जांच गंभीरता से शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि उक्त क्लर्क ने कंप्यूटर की तारों को पंखे से बांधकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान विनोद कुमार वासी शेखूपुर के रूप में हुई है। जो कि शिक्षा विभाग में बतौर क्लर्क काम करता था।
जानकारी अनुसार कपूरथला के जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स की चौथी मंजिल पर कमरा नंबर 409 में आज शनिवार देर शाम शिक्षा विभाग के क्लर्क का शव पंखे से लटकता हुआ देखा गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने के बाद डीएसपी सबडिवीजन हरप्रीत सिंह, सदर थाना SHO सोनामदीप कौर और पुलिस टीम सहित मोके पर पहुँच गए है। उन्होंने बताया कि उक्त कर्मी के शव को कब्जे में ले लिया है। फ़िलहाल आत्महत्या करने के कारण का कुछ पता नहीं चल सका है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। और पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल के में रखवा दिया है।
DSP हरप्रीत सिंह ने यह भी बताया कि घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। मामले की जांच के उपरांत तथा परिजनों के बयान के आधार पर जो भी कार्रवाई होगी वह अंजाम में लाई जाएगी।















No comments