विजिलेंस टीम ने 18 हज़ार रिश्वत के आरोप में ASI को किया गिरफ्तार ...
- केस से बरी करवाने के एवज में मांगे थे 20 हज़ार, 18,000 में सौदा हुआ तय
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
पंजाब के लुधियाना जिले में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने थाना समराला में तैनात रहे ASI सिकंदर राज को 18 हज़ार रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उक्त ASI अब थाना दोराहा में तैनात है। SSP रविंद्रपाल सिंह संधू के अनुसार उक्त पुलिस कर्मचारी विरुद्ध यह FIR सेक्टर 32-ए, चंडीगढ़ रोड वासी रविन्द्र सिंह द्वारा की गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
SSP ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपने बयान दर्ज करवाए थे कि 13 मार्च 2021 को उसके ड्राईवर राजदीप सिंह वासी खडूर साहिब, तरनतारन, और हैलपर बिरजू, वासी संजय गांधी कालोनी, लुधियाना नजदीक नीलों पुल, समराला में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। उस दिन थाना समराला से ASI सिकंदर राज एंव पुलिस मुलाजिमों के साथ मौके पर पहुंच कर और दोनों वाहनों को थाने ले गए।
इसके बाद ASI सिकंदर राज ने रविन्द्र सिंह से उसके चालक को जमानत दिलवाने उसकी गाड़ी में पड़ा समान छोड़ने और उसके चालक खिलाफ दर्ज हुए हादसे के केस से बरी करवाने के बदले में 20 हज़ार रुपए की मांग की थी। बाद में सौदा 18,000 में हुआ। शिकायतकर्ता ने पुलिस मुलाजिम की तरफ से रिश्वत की मांग संबंधी बातचीत रिकार्ड कर ली और सबूत के तौर पर विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी।
SSP ने यह भी बताया कि जांच दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए है। इसके बाद थाना दोराहा में तैनात ASI सिकंदर राज के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कानून के अधीन केस दर्ज कर लिया है। और विजिलेंस ब्यूरो की टीम की तरफ से थाना दोराहा से ASI सिकंदर राज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कल माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।















No comments