कपूरथला CIA टीम ने बलैनो कार सहित एक नशा तस्कर को किया बाबू , 100 ग्राम हेरोइन बरामद
- थाना सुभानपुर में 2 तस्करो के खिलाफ FIR दर्ज, दूसरे आरोपी की तलाश जारी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला CIA स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक बलैनो कार सवार नशा तस्कर को हेरोइन लेकर आते हुए रंगे हाथ काबू किया है। जिसके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि यह हेरोइन वह गांव बूट के ही एक नशा तस्कर से लेकर आया है। इसकी पुष्टि करते हुए CIA इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि थाना सुभानपुर में दो नशा तस्करो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। आरोपी तस्कर के साथी की तलाश की जा रही है। काबू किये तस्कर को माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड भी हासिल किया है।
सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एएसआई केवल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त करते हुए सुभानपुर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से बलैनो कार नंबर ( PB -10-GD - 9592 )आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर रोक कर जाँच की। कार चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम सुखजिंदर सिंह उर्फ सुक्खा वासी गांव बूट बताया है।
जब पुलिस टीम ने उसकी व कार की तलाशी ली तो 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस टीम ने उससे सख्ती से पूछा तो उसने बताया कि वह यह हेरोइन गांव बूट के ही रहने वाले शिंदर सिंह से लेकर आया है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुभानपुर में एनडीपीएसस एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली है। दूसरे आरोपी की तलाश के लिए उसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा।















No comments