ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला शहर में पानी की समस्या से जूझ रहे लोग, पार्षद ने कहा -- उनके घर भी नहीं आ रहा पानी ...

- पीने का पानी दो दूर रोजमर्रा घर में उपयोग के लिए भी पानी नहीं, मोहल्ला वासिओ ने खुद पैसे खर्च मंगाया टेंकर  

- निगम अधिकारी बोले -- बिजली न होने की वजह से आज ही आई है दिक्कत  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के वार्ड नंबर 21 के क्षेत्र जग्गू शाह डेरा, मिट्ठू कॉलोनी और सहंसी कॉलोनी में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। जहां लोगों को पीने के लिए पानी भी नहीं मिल रहा है। इस बारे क्षेत्र वासियों ने कहा कि पिछले 10 दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। आज मजबूरन उन्होंने खुद पैसे खर्च कर पानी का टैंकर मंगवाया है। जिसको लेकर पानी भरने के लिए भी क्षेत्रवासी एक दूसरे से झगड़ रहे हैं। 

हालांकि जनता की समस्या के संबंध में वार्ड 21 के पार्षद पाला प्रधान वालिया ने कहा कि क्षेत्र में एक नया पम्प स्थापित करने के लिए नया बोर करवाया है। जिसको कनेक्ट करने के लिए कई बार निगम अधिकारियों को कहा है। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। पानी की समस्या से वह खुद भी जूझ रहे हैं। उनके घर पर भी पानी नहीं आ रहा है। 

बता दे की रेलवे स्टेशन कपूरथला के बैक साइड जग्गू शाह डेरा, मिट्ठू कॉलोनी तथा सहंसी कॉलोनी के सेकड़ो घरो में पानी की समस्या के चलते क्षेत्र वासी जूझ रहे हैं। और उनके पानी की समस्या के चलते रोजमर्रा के काम भी नहीं हो पाते हैं। वहीं पीने का पानी तो बिल्कुल भी नहीं मिल रहा है। सहंसी कॉलोनी के प्रधान मिट्ठू राम, शीलो, शंकर, मिर्जा राम, सुदेश कुमार, मनोज, राजेश कुमार, राजू, रमेश कुमार, बबलू, सुनील और आकाश ने बताया किपिछले 10 दिनों से पानी की समस्या अधिक आ रही है।  

वहीं दूसरी तरफ निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि जनता की समस्या को देखते हुए पहल के आधार पर वाटर सप्लाई विभाग के अधिकारी पाली वालिया को आदेश दे दिया है। उन्होंने बताया कि आज सुबह से बिजली न होने की वजह से पंप नहीं चल रहे थे। अब पानी की समस्या हल कर दी गई है। कमिश्नर ने यह भी बताया कि नए पम्प के कनेक्शन के लिए प्रोसेस जारी है, वह भी जल्द कनेक्ट कर दिया जायगा।  

No comments