ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई --- चर्चित जलालाबाद ड्रग केस में तस्कर का 37 लाख का घर-गाड़ी की फ्रीज ....

- जिला पुलिस ने तस्कर के घर के बाहर चस्पा किए नोटिस, " यह जायदाद नशा बेचकर बनाई " 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब के जलालाबाद में चर्चित ड्रग मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में जिला पुलिस ने भारत सरकार के आदेश पर तस्कर की सब-डिवीजन भुलत्थ के गांव लखन के पड्डा ​स्थित 37 लाख का घर व गाड़ी फ्रीज कर दी है। जिसका नोटिस भी पुलिस ने घर के बाहर चस्पा कर दिया है। जिसमें लिखा है कि "देबी ने यह जायदाद नशा बेचकर बनाई है।" 

पंजाब सरकार व सिविल प्रशासन नशा तस्करों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। जिसके चलते कपूरथला की भुलत्थ सब-डिवीजन के गांव लखन के पड्डा के एक नशा तस्कर पर जलालाबाद में ड्रग का केस दर्ज हुआ था। जिसमें जद में कई सफेदपोश भी आए थे। अब इस ड्रग मामले में भारत सरकार की ओर से मिले निर्देश के चलते जिला पुलिस ने नशा तस्कर का 30 लाख की कीमत वाला घर और उसकी सात लाख रुपये की गाड़ी फ्रीज कर दी है। क्योंकि पुलिस का मानना है कि यह प्रापर्टी नशे के कारोबार से की गई कमाई का हिस्सा है और अब उसका इस प्रॉपर्टी पर कोई हक नहीं और अब यह एक सरकारी प्रॉपर्टी है। जिसके लिए बाकायदा घर के बाहर एक नोटिस भी चस्पा कर दिया है। जिससे इस घर व गाड़ी को न तो कोई बेच सके और न ही कोई खरीद पाए।  

डीएसपी भुलत्थ सुरिंदरपाल सिंह ने बताया कि जलालाबाद में दर्ज एक पुराने ड्रग केस में गांव लखन के पड्डे के गुरदेव सिंह देबी नामजद हुए थे। इस मामले में भारत सरकार की ओर से 12 जून को देबी की 37 लाख की चल-अचल जायदाद फ्रीज करने के आदेश प्राप्त हुए थे, क्योंकि यह जायदाद देबी ने नशे के धंधे से बनाई थी।  

भारत सरकार की कंपीटेंट अथारिटी के आदेश की तामील करते हुए गुरदेव सिंह देबी के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। उन्होंने बताया कि कि देबी के परिवार को भी सूचना दे दी गई है कि अब यह प्रापर्टी व कार भारत सरकार की है। इसलिए इसे न कोई खरीद सकता है और न ही वह बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के आदेश के तहत बनती कार्रवाई कर दी गई है। आगे की कार्रवाई भारत सरकार के आदेशानुसार अमल में लाई जाएगी।  

No comments