ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने लॉरेंस गैंग और गोल्डी बराड़ के 3 शूटर किए गिरफ्तार ...

- पिस्टल सहित कई हथियार बरामद, वारदात करने की फिराक में थे    

खबरनामा इंडिया, ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब के बठिंडा काउंटर इंटेलिजेंस और जिला पुलिस ने लॉरेंस गैंग और गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के 3 शूटरों को काबू किया है। इस आरोपियों के से 02 पिस्तौल 32 बोर एक 9 एमएम, 06 जिंदा कारतूस और 06 मैगजीन के साथ एक वर्ना कार भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। वहीँ आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में खुलासे होने के आसार है। 

आरोपियों की पहचान शूटर करणदीप सिंह वासी नवी बस्ती मौड़ मंडी, रघवीर सिंह वासी कोट शमीर थाना सदर, कुलविंदर सिंह वासी कोट शमीर जिला बठिंडा के रूप में हुई है। 

प्राथमिक जांच में ज्ञात हुआ है कि इन हथियारों का इस्तेमाल जिले में कई लक्षित हत्याओं और अन्य घटनाओं को अंजाम देने के लिए किया जाना था। बठिंडा और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। काबू किये के खिलाफ पहले से ही करीब 3 मामले दर्ज हैं।  

No comments