BJP प्रदेश प्रधान ने PM मोदी को पत्र --- तीसरी बार PM बनने पर दी बधाई, कुछ अहम मांगे भी रखी ...
- आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट रखने की रखी मांग
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने PM नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिख कर कुछ जरुरी मांगे रखी है। इस पत्र में जहां मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। वहीं जाखड़ ने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट रखने व तुगलकाबाद में गुरु रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण एवं जीर्णोद्धार के दौरान उसके चारों ओर एक उपयुक्त वाटिका बनाने के बारे में लिखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे लाखो पंजाब वासिओ की भावनाएं जुड़ी हुई है।
बता दे कि हाल ही हुए लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जब PM मोदी की तरफ से होशियारपुर में अपनी आखिरी चुनावी सभा की गई थी। जिसमे उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास एयरपोर्ट रखने का वायदा किया था। PM के इसी वादे को लेकर ही जाखड़ ने पत्र लिखा है।
यह भी बताने योग्य है कि आदमपुर एयरपोर्ट दोआबा के साथ हिमाचल प्रदेश, पठानकोट व जम्मू के लिए काफी महत्व रखता है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले इसे शुरू किया गया था। इसका दिल्ली से वर्चुअल तरीके से शुभारंभ हुआ था। वहीं होशियारपुर को छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। यह गुरु रविदास जी की तपोभूमि भी है।















No comments