ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला वासी 3 ठग काबू --- फर्जी CIA कर्मी बनकर करते थे ठगी ...

- मुख्य आरोपी पर पहले भी तीन जिलों जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर में है दर्ज  

12 हजार रुपए व कार बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला, जालंधर    

पंजाब के जालंधर देहात पुलिस ने फर्जी CIA पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह तीनो ही कपूरथला के रहने वाले है। जिनको शाहकोट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि शाहकोट SHO अमन सैनी ने करते हुए बताया कि आरोपिओ की पहचान राजा राजा सिंह उर्फ़ राजा वासी संतपुरा कपूरथला, दविंदर सिंह वासी गांव ढुड्डीवाल, कपूरथला और हरजिंदर सिंह वासी गांव टिब्बा कपूरथला के रूप में हुई है। 

थाना शाहकोट पुलिस ने तीनो आरोपिओ के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों में मुख्य आरोपी राजा सिंह पंजाब पुलिस में थाना प्रभारी था। और आखिरी बार कपूरथला में तैनात था। लेकिन विभाग ने राजा को भ्रष्टाचार के एक मामले में पहले ही बर्खास्त कर दिया था। आरोपी खुद को CIA स्टाफ कपूरथला का कर्मचारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठने का काम करते थे। राजा के खिलाफ पहले ऐसे ही तीन मामले जालंधर, कपूरथला और होशियारपुर में दर्ज हैं।  

शाहकोट SHO एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि शाहकोट के ट्रक यूनियन सैदपुर झिड़ी वासी नवनीत अरोड़ा उर्फ ​​नितिन ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। नितिन ने बताया था कि बुधवार शाम को वह किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान कार ( CH-01-AY-5234 ) में सवार होकर आए 3 आरोपियों ने उसे रोक लिया और कहने लगे कि तुम गलत कामों में संलिप्त हो। हमें मालूम है। हम CIA कपूरथला से तुम्हारे घर पर छापा मारने आए हैं। 

तीनों ने पीड़ित को कार में बैठा लिया और उसे छोड़ने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। जान बचाने के लिए नितिन ने जेब से चार हजार रुपए निकाल कर आरोपियों को दे दिए। जब ​​आरोपी इससे खुश नहीं हुए तो पीड़ित ने घर से 8 हजार रुपए और लाकर आरोपियों को दे दिए। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कर दी जाएगी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 12 हजार रुपए व कार बरामद कर ली है।   

No comments