कपूरथला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ....... मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग --- कर्नल सेवा सिंह
- योग करना औपचारिकता नहीं बल्कि अपने जीवन का हिस्सा बनाएं
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
मन को शरीर से जोड़ना ही असली योग है। शरीर को एक्टिव करने के लिए मात्र 3 मिनट की योग विधियां ही काफी हैं। यह शब्द योगगुरु कर्नल सेवा सिंह ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में आयोजित योग शिविर में उपस्थित लोगो को कहते हुए बताया की योग करना औपचारिकता ही नहीं बल्कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन की तरफ से सनातन धर्म सभा परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जहां DC कपूरथला अमित कुमार पांचाल, निगम कमिश्नरअनुपम कलेर और नगर सुधार ट्रस्ट के चैयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन के अलावा सैकड़ो लोगों ने योग शिविर में भाग लिया। और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प भी लिया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला प्रशसन व अन्य संस्थाओ ने जिले के लगभग 20 विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित कर योगासन दवारा शरीर को तंदरुस्त रखने के टिप्स दिए है। सुबह 6 बजे से प्रारम्भ हुए योग शिवर में जिले के हज़ारो लोगो ने भाग लेकर योग किर्याएँ की गई है। योग गुरु कर्नल सेवा सिंह ने पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों को शरीर को मन से जोड़ने की क्रियाओं द्वारा योग करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि चल रहे अध्ययनों से यह स्पष्ट है कि आज की भागदौड़ भरी और तनावपूर्ण आधुनिक जिंदगी में तनाव से मुक्ति, मानसिक स्वस्थता और समग्र शारीरिक स्वास्थ्य को केवल योगाभ्यास से ही बनाए रखा जा सकता है। इस अवसर पर साइंस सिटी में कार्यशाला के दौरान पद्म आसन, सुख आसन, ताड़ासन और भुजंग जैसे आसनों का अभ्यास कराया गया।
कपूरथला के विरसा बिहार परिसर में हेल्थ एंड हैप्पीनेस सोसाइटी दवारा पिछले 16 वर्ष से चल रहे मुफ्त योग शिविर के योगगुरु कर्नल सेवा सिंह ने उपस्थित महिलाओ, बजुर्गो और युवाओ को योग क्रियाओं की जीवन में महत्वता संबंधी जानकारी दी।
योग गुरु कर्नल सेवा सिंह नहीं जहां उपस्थित लोगो को योग करवाते हुए मन को शरीर से जोड़ते हुए एकाग्रता से योग करने पर जोर दिया वही सीनियर पत्रकार परवीन वालिया ने मेडिटेशन के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के टिप्स दिए। और योग के माध्यम से बीमारियों से छुटकारा मिलने संबंधी जानकारी दी।
- देखें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर की तस्वीरें .....






















No comments