ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में एक दुकानदार पर तेजाब से हमला, लोगों ने काबू कर पुलिस के किया हवाले ....

- हमलावर दूकानदार का बहनोई,  FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच की शुरू 

- तेजाब से हमला करने का आरोपी 7/51 मामले में कपूरथला जेल में है बंद   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला की सब-डिवीजन फगवाड़ा के गांव गंड़वा में एक व्यक्ति द्वारा अपने रिश्तेदार की किरयाना शॉप पर पहुँच तेजाब से हमला किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि हमलावर दुकानदार का बहनोई है। और वह अपने साथ लाये किटबैग में पेट्रोल तथा तेजाब की बोतल और तेजाब से से भरे कांच के बल्ब साथ लेकर आया था। हालाँकि तेजाब के हमले से दुकानदार को मामूली घाव हुए है। लेकिन मौके पर एकत्र हुए लोगो ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ थाना सतनामपुरा पुलिस ने पहले 7/51 का मामला दर्ज किया और फिर जाँच के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 326-B, 506 IPC के तहत FIR दर्ज कर ली है।  

जानकारी के अनुसार फगवाड़ा सब डिवीज़न के गांव गंडवा निवासी राजकुमार पुत्र ताराचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव में ही किरयाने की दुकान चलाता है। उसने बताया कि लगभग 40 साल पहले उसकी बहन रानी की शादी हरमेश लाल पुत्र दासराम वासी गांव नौली जिला जालंधर के साथ हुआ था। और उनके दोनों अब बच्चे विदेश में रहते हैं। राजकुमार ने यह भी बताया कि उसका जीजा हरमेश लाल उसकी बहन रानी के साथ कई महीनो से लड़ता झगड़ता है, और मारपीट भी करने लगा था। जिसके चलते उसकी बहन उनके पास गांव गंडवा में ही आ गई। 

इस बात से खफा हरमेश लाल ने 22 जून को दोपहर करीब 12 बजे उसकी दुकान पर आकर हंगामा कर दिया। उस समय दुकान पर उसका बेटा जशनदीप भी मौजूद था। बहनोई हरमेश लाल के पास एक किटबेग भी था जिसमे वह तेजाब और पेट्रोल की बोतले और तेजाब से भरे कुछ कांच बल्ब भी थे। हरमेश लाल ने उसे जान से मारने की धमकिया देते हुए तेजाब से भरे बल्ब से हमला कर दिया।  

हालांकि वह बड़ी मुश्किल से फेके गए बल्ब से बच गया, लेकिन बल्ब दीवार में लगने के बाद जब फूटा तो तेजाब के छींटे उस पर और उसके बेटे जशनदीप पर भी पड़ने से उनके शरीर पर मामूली घाव भी हो गए। तभी शोर सुनकर आसपास के दुकानदार तथा अन्य लोग एकत्र हो गए। जिन्होंने हरमेश लाल को काबू कर लिया और मौके पर पहुंची पुलिस के सुपर्द कर दिया। पीड़ित राजकुमार ने यह भी बताया कि हरमेश लाल के किटबैग से एक एक पेट्रोल और तेजाब की बोतल के साथ साथ कुछ तेजाब से भरे कांच के बल्ब भी बरामद हुए। उक्त सामान को भी पुलिस के सपुर्द कर दिया है। 

वहीं दूसरी तरफ थाना सतनामपुरा पुलिस ने पहले पीड़ित की शिकायत पर आरोपी हरमेश लाल पुत्र दासराम वासी गांव नौली जालंधर के खिलाफ 7/51 का मामला दर्ज कर कपूरथला मॉडर्न जेल भेज दिया। उसके बाद मामले की जांच दौरान सामने आये तथ्यों के आधार पर थाना सतनामपुरा में धारा 326-B, 506 IPC के तहत FIR NO. 86 दर्ज कर लिया है। SHO गौरव धीर ने बताया कि आरोपी फ़िलहाल पहले मामले में जेल में बंद है। और उक्त मामले में जल्द ही आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जायगी।  

No comments