कपूरथला में संदिघ्ध परिस्तिथिओ में महिला की मौत .....
- सिविल अस्पताल में महिला की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अमृतसर में किया रेफर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में जालंधर रोड पर गांव मंसूरवाल दोना में एक विवाहिता ने मानसिक परेशानी के चलते किसी जहरीली वस्तु खा ली है। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डयूटी डाक्टर ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अमृतसर में रेफर कर दिया। जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय सीमा पत्नी सुखदेव सिंह वासी गांव मंसूरवाल दोना के रुप में हुई है।
थाना सिटी-2 के प्रभारी मनजीत सिंह के अनुसार उन्हें अमृतसर के अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक महिला की जहरीली वस्तु खाने से मौत हो गई है। उन्होंने सूचना मिलते ही अमृतसर के अस्पताल से मृतका का शव कब्जे में ले लिया है।
वहीं मृतक के पिता चंद सिंह ने बताया कि उसकी बेटी के कोई संतान नहीं थी। और वह लंबे समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। उसका इलाज करवाया जा रहा था। बीती रात उसने अपनी दवाई की जगह गलती से कोई अन्य दवाई खा ली। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। सीमा को इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल ले आए। जहां डयूटी डाक्टर ने गंभीर हालात होने के कारण अमृतसर रेफर कर दिया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

.jpeg)













No comments