ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस ने 2 महिला नशा तस्करो को किया काबू, FIR दर्ज ....

- 13 ग्राम हेरोइन, 18320 रुपए की ड्रग मनी व एक कंप्यूटर कंडा बरामद  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के थाना सुभानपुर पुलिस ने कासो आप्रेशन दौरान दो महिला तस्करों को काबू किया है। जिनके कब्जे से पुलिस टीम ने 13 ग्राम हेरोइन, 18320 रुपए की ड्रग मनी व एक कंप्यूटर कंडा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों महिला नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि आरोपी महिला नशा तस्करों से और भी कई अहम खुलासें हो सकते है।

थाना सुभानपुर के एसएचओ हरदीप सिंह ने बताया कि एएसआई दलविंदरबीर सिंह पुलिस टीम के गांवों में कासो आप्रेशन चला रहे थे। इस दौरान पुलिस ने गांव जगतजीत नगर हमीरा के समीप एक महिला को आते हुए देखा। जैसे ही महिला ने पुलिस टीम को देखा तो वह घबरा गई और पीछे की तरफ मुड़ने लगा। तभी पुलिस को उस पर संदेह हो गया। महिला पुलिस कर्मी ने पीछा कर उसे काबू कर लिया।  

पूछताछ में उसने अपना नाम नरिंदर कौर पत्नी हरजिंदर सिंह वासी गांव जगतजीत नगर हमीरा बताया। जब महिला पुलिस कर्मी ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 13 ग्राम हेरोइन, 4220 रुपए की ड्रग मनी व एक कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। 

इसी तरह पुलिस ने धारा 110/151 सीआरपीसी के तहत एक महिला को काबू किया। जिसकी पहचान परमजीत कौर पत्नी जोगा सिंह वासी गांव हमीरा के रुप में हुई है। जिसके कब्जे से पुलिस टीम ने 14,100 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

No comments