ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में बिजली ट्रांसफार्मर को लगी आग, रेस्क्यू जारी ...

- ट्रांसफार्मर से चिंगारी गिरने के बाद पार्क में पड़े कचरे को भी लगी आग  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के लिंक रोड पर स्थित एक पार्क के किनारे पर लगाए ट्रांसफार्मर को बाद दोपहर अचानक आग लग गई है। जिसकी चिंगारियां गिरने से पार्क में पड़े कचरे ने भी आग पकड़ ली। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर बिर्गेड टीम दवारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किउया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक रेस्क्यू जारी था।  

मिली जानकारी के अनुसार लिंक रोड पर स्थित एक पार्क के साथ लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में दोपहर बाद गर्मी के चलते आग लग गई है। जिसकी चिंगारियां गिरने के बाद बाग़ में कूड़े और पत्तो के कचरे ने भी आग लग गई। आग बढ़ती देख आसपास रहने वाले लोगो ने फायर बिर्गेड को सूचित किया। 

आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर बिर्गेड की टीम मौके पर पहुँच गई। और रेस्क्यू जारी किया। फायर कर्मी गुरप्रीत सिंह के अनुसार दोपहर उनको 3.20 परआग लगने की सुचना मिली। और उनकी टीम ने तुरंत मोके पर पहुँच आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किये। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।  बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर में आग लगी है। और उसकी चिंगारी गिरने से बाग़ का लगभग आधा हिस्सा जल गया है। 

No comments