ब्रेकिंग न्यूज़

महिला जज के घर को चोरो ने बनाया निशाना ---- लाखों के गहने चोरी ....

 - अलमारी तोड लाकर से लगभग 35 लाख रुपए के गहने चोरी  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब     

पंजाब के जिला तरनतारन के कस्बा फतेहाबाद में पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर एक महिला जज के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। और घर में रखें लगभग 35 लाख रुपए के गहने चोरी कर फरार हो गए है। चोरी ही यह वारदात घर के CCTV कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस बारे पुलिस ने FIR दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी अनुसार तरनतारन के कस्बा फतेहाबाद के सरदारा मोहल्ला वासी डॉ. राहुल जोसन के अनुसार उनकी पत्नी जज है और पिता डॉक्टर हैं। उनके पिता डॉ. बलबीर सिंह क्लीनिक पर गए हुए थे। दोपहर लगभग 12 बजे दो चोर मुख्य गेट फांदकर घर के अंदर दाखिल हुृए और उनका एक साथी बाइक पर घर के बाहर खडा रहा। इसके बाद दोनों चोरो ने घर के कमरों तक पहुंचाने के लिए कमरे का दरवाजा तोड़ा और आलमारी से सारे गहने चोरी कर फरार हो गये। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

मामले की जांच कर रहे संबंधित पुलिस चौकी के इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया कि घटना संबंधी केस दर्ज कर लिया गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

No comments