ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में फूड सेफ्टी टीम चेकिंग --- खानेपीने की चीजों के 10 सेंपल भरे ....

- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होटलों, रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकानों में की चेकिंग   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला में अभिनव त्रिखा कमिशनर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर के दिशा निर्देशों व सहायक फूड कमिशनर अदित्ती गुप्ता की अगुवाई में फूड सेफ्टी अधिकारी प्रभजोत कौर ने कपूरथला की अलग-अलग जगहों में चेकिंग अभियान चलकर खाने पीने की वस्तुओ के 10 सैंपल भरे है। 

बता दें कि फूड सेफ्टी विंग द्वारा होटलों, रेस्टोरेंट व मिठाई की दुकानों समेत अलग-अलग जगहों से नमकीन, सोस, तैयार खाना आदि के 10 सैंपल भरे और किचन की साफ सफाई की भी इंस्पेक्शन की है। 

FSO प्रभजोत कौर ने बताया कि भविष्य में भी फूड सेफ्टी विंग द्वारा खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग इसी तरह जारी रहेगी और नोटिस भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारो को चेतावनी देते हुए कहा कि मिलावट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

No comments