ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला से नाबालिक लड़की लापता, माँ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज ...

- लापता हुई लड़की की मोबाइल डिटेल से लोकेशन की जाँच कर रही पुलिस  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला के गांव किशन सिंह वाला से एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के लापता होने की खबर है। नाबालिक की मां की शिकायत पर थाना फत्तूढींगा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 346 IPC के तहत FIR दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जाँच अधिकारी ASI मेजर सिंह ने करते हुए बताया कि लड़की के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर उसकी तालश की जा रही है।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव किशन सिंह वाला वासी एक महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी चार लड़कियां है। जिसमें तीसरे नंबर वाली लड़की कमलप्रीत कौर ( काल्पनिक नाम) की उम्र 14 वर्ष है। जो दसवीं कक्षा में सरकारी सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती है। 5 जून को वह रोजाना की तरह अपने काम पर गई हुई थी। लेकिन जब शाम को वह काम से घर वापिस आई तो दूसरी लड़कियों ने उसे बताया कि कमलप्रीत कौर दोपहर लगभग 1 बजे से बिना बताए कहीं चली गई है। उसने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली है। माँ ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे शक है कि कोई नामालूम वयक्ति उसकी नाबालिक लड़की को कहीं ले गया है। और छुपा कर रखा हुआ है।  

जाँच अधिकारी ASI मेजर सिंह ने बताया कि नाबालिक लड़की की मां की शिकायत पर थाना फत्तूढींगा में अज्ञात के खिलाफ धारा 346 IPC के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि लापता हुई लड़की का मोबाइल भी उसी दिन से बंद आ रहा है जिसकी लोकेशन निकलवा कर उसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।  

No comments