ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में वोटिंग प्रक्रिया के दौरान नेता भिड़े, एक पोलिंग एजेंट के सिर पर लगी चोट ...

 - एक उमीदवार पर FIR दर्ज, अजनाला में वोटिंग मशीन हुई खराब  

खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब    

पंजाब में लोकसभा की 13 सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे से जारी है। और शाम 6 बजे तक मतदान होगा। वहीँ दोपहर 1 बजे तक 37.80% मतदान हुआ है। वोटिंग के बीच कांग्रेस, BJP और आम आदमी पार्टी के नेता भिड़ गए। जालंधर में तो कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के सिर पर चोट लगी है। आरोप है कि AAP के कार्यकर्ताओं ने सरिए से सिर पर वार किया। यहां कांग्रेस और BJP नेताओं के बीच भी धक्कामुक्की हुई। 

वहीं दूसरी तरफ लुधियाना में भी पोलिंग बूथ पर हंगामा हुआ। कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का आरोप है कि AAP के उम्मीदवार ने अपने समर्थकों के साथ उसे घेरा। वहीँ कांग्रेस के प्रधान और उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग मौके पर पहुंचे। इसके बाद वह उसके घर गए। 

इसी तरह फिरोजपुर में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार पर FIR दर्ज हो गई। उन्होंने वोट डालते हुए वीडियो बनवाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई की। अमृतसर के अजनाला विधानसभा के बूथ नंबर 100 में वोटिंग मशीन खराब हो गई। इससे लोग भड़क गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। 

वहीँ फरीदकोट में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने आए कुछ लोगों की वहां मौजूद महिला BLO से बहस हो गई। जिसके बाद BLO बेहोश होकर गिर गई। जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि उसके हालत अब ठीक है। फरीदकोट में सुबह तेज आंधी के कारण पोलिंग बूथ का शेड उड़ने की भी खबर है। जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई है।  

No comments