ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में चुनाव के बाद भी AAP का विरोध जारी रहेगा -- राणा गुरजीत

- खंडूर साहिब से कुलबीर जीरा की जीत और पंजाब में 7 से 8 सीट कांग्रेस को मिलने का दावा

- चुनाव में गर्मी का असर दिखाई देगा मतदान पर -- राणा गुरजीत   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह, उनके पुत्र सुलतानपुर लोधी से आजाद विधायक राणा इंदर प्रताप और उनकी धर्मपत्नी राणा राजबंस कौर राणा पूर्व विधायक ने कपूरथला में अपनी वोट का प्रयोग किया।  

इस दौरान राणा गुरजीत सिंह ने लोक सभा से कुलबीर जीरा की जीत का दावा करते हुए कहा की पंजाब में कांग्रेस 7 से 8 सीट जीतेगी और शिरोमणी अकाली दल और भाजपा को भी एक एक सीट मिल सकती है।  

राणा ने यह भी कहा देश स्तर पर चाहे इंडिया गठबंधन जारी रहेगा पर पंजाब में आम आदमी पार्टी का विरोध जारी रहेगा उन्हों ने कहा की चुनाव के लेट होने और अधिक गर्मी असर इस बार मतदान पर भी दिखाई देगा।  

वही राणा इंदर प्रताप आजाद विधायक सुलतानपुर लोधी ने भी कुलबीर जीरा की जीत का दावा किया और कहा की खंडूर साहिब सीट बेशक पंथक सीट हो पर सुलतानपुर लोधी से बढ़ा कोई पंथक इलाका नही और वाहा से कांग्रेस उम्मीदवार ही जीतेगा।  

वहीं लोकसभा चुनाव के बाद अपने राजनीतक भविष्य पर उन्होंने कहा कि जैसा उनके परिवार का फैसला होगा वो ही उनका फैंसला होगा।  

No comments