ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला मॉडर्न जेल में सर्च ऑपरेशन ---- 3 मोबाइल, एक अडाप्टर व अन्य सामान हुआ बरामद .....

- थाना कोतवाली में 3 हवालातियों के खिलाफ FIR दर्ज    

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला मॉडर्न जेल में सर्च ऑपरेशन दौरान अलग-अलग बैरकों से प्रतिबंधित सामान मे 3 मोबाइल फोन, एक अडाप्टर व अन्य सामान बरामद हुआ है। दो मोबाइल फोन व अडाप्टर जेल में बंद दो हवालातियों के कब्जे से बरामद हुए है। जबकि एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला है। सर्च में मिले सामान को कब्जे में लेकर जेल के उच्चाधिकारियों ने थाना कोतवाली को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात सहित 3 हवालातियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।  

पहले मामले में जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट कमलजीत सिंह ने बताया कि वह CRPF टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को वार्ड नं.8 के कमरा नं. 12 बंद हवालाती सुनील कुमार उर्फ सोनू निवासी 71-ए रामदास नगर बस्ती दानिशमंदा जालंधर के कब्जे से एक मोबाइलल फोन, सिम समेत दो बैटरी बरामद हुई। इसी तरह हवालाती सुनील उर्फ शीला वासी गुर नानक कालोनी बस्ती दानिशमंदा जालंधर के कब्जे से एक मोबाइल फोन सहित अडाप्टर बरामद हुआ है। प्रतिबंधित सामान को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों ने थाना कोतवाली को दी ने शिकायत के बाद दोनों हवालातियों के खिलाफ FIR  दर्ज कर ली है।  

दूसरे मामले में जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट अब्दुल हमीद ने बताया कि वह जेल गार्द व CRPF टीम के साथ जेल में बंद कैदियों व हवालातियों की बैरकों की तलाशी ले रहे थे। इस दौरान जेल प्रबंधन को वार्ड नं.7 के कमरा नं.2 के बाथरुम से एक मोबाइल फोन, सिम समेत बैटरी लावारिस हालत में बरामद हुआ। जेल प्रबंधन ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इसकी सूचना थाना कोतवाली को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   


No comments